फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अब्बोपुर गांव में दूसरे दिन भी तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा ..

अब्बोपुर गांव में दूसरे दिन भी तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा ..

Tue, 16 Oct 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खेतासराय। थाना क्षेत्र के अब्बोपुर गांव में स्थापित डा. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को लगातार दूसरे दिन भी अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा खंडित कर अराजक तत्वों ने सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की। घटना से गुस्साए लोगों ने अब्बोपुर गांव के पास खेतासराय-दीदारगंज मार्ग को जाम कर दिया। शाहगंज के एसडीएम और सीओ ने प्रतिमा की मरम्मत करवाने और आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा देकर एक घंटे बाद जाम को समाप्त करवाया।
विज्ञापन

खेतासराय-दीदारगंज मुख्य मार्ग पर स्थित अब्बोपुर गांव के एक छोर पर डा. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसी प्रतिमा की शनिवार की रात अराजक तत्वों ने अंगुली तोड़ दी थी। रविवार को सुबह पुलिस ने प्रतिमा की मरम्मत करवा दी। लेकिन रविवार की रात में ही अराजक तत्वों ने इसी प्रतिमा को दोबारा उसी स्थान से क्षतिग्रस्त कर दिया। 24 घंटे के भीतर दूसरी बार डा. आंबेडकर की प्रतिमा टूटने की खबर से गुस्साए लोगों ने गांव के पास खेतासराय-दीदारगंज मार्ग को जाम कर दिया। जाम कर रहे लोग मूर्ति तोड़ने वालों की गिरफ्तारी करने और टूटी प्रतिमा की मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे। स्थानीय पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग कार्रवाई से पहले सड़क से हटने को तैयार नहीं थे। लोगों के गुस्से को देेखते हुए खुटहन, शाहगंज और सरायख्वाजा थाने की फोर्स के अलावा पीएसी भी बुला ली गई। उपजिलाधिकारी शाहगंज राजेश वर्मा और सीओ अजय श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही का भरोसा दिया तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed