फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बस ट्रक से टकराई, 11 घायल

बस ट्रक से टकराई, 11 घायल

Sat, 13 Oct 2018 01:26 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया के पास शुक्रवार को सुबह करीब पांच बजे इलाहाबाद से गोरखपुर जा रही सिविल लाइंस डिपो की बस सड़क पर खड़े बालू लदे ट्रक से टकरा गई। बस में सवार चालक और परिचालक समेत 11 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भरती कराया गया। जहां चार की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बस में कुल 18 लोग सवार थे।
विज्ञापन

बस इलाहाबाद से सवारी लेकर गोरखपुर जा रही थी। बस सुबह करीब पांच बजे सतहरिया के पास पहुंची थी, तभी हाईवे पर खड़े बालू लदे ट्रक के पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। बस मे सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। आस पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। बस में सवार चालक परिचालक समेत 11 लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत देखते हुए चार लोगों को को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में चालक शिव बोध सिंह (45) निवासी विश्वनाथ गंज प्रतापगढ़, परिचालक अजय सिंह (40) निवासी सहसों इलाहाबाद, पंकज कुमार (25) गोरखपुर , दुर्गेश कुमार (45) देवरिया, विक्रम निषाद (23) निवासी बिलीपुर गोरखपुर, चंद्रमा यादव (25) निवासी शाहपुर आजमगढ़, राजकुमार गुप्ता (22) निवासी चकिया कुशीनगर, बरगही सैनी (26) निवासी मठियां कुशीनगर, राहुल कुमार (30) निवासी कप्तानगंज कुशीनगर, अंशुमान (17) निवासी कुशीनगर, किरतन राजभर (45) कुशीनगर शामिल हैं। पंकज कुमार, दुर्गेश कुमार, विक्रम निषाद और चन्द्रमा यादव की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक और बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed