{"_id":"5bbf97b6bdec224fdf7be7b9","slug":"15392828441-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई कर छीन लिया चेन, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई कर छीन लिया चेन, केस दर्ज
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहे पर कार और ऑटो की टक्कर के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि मारपीट में ऑटो चालक ने निर्मेश सिंह नामक युवक की अपने साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर दिया और उनकी सोने की चेन लूट ली। निर्मेश की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मारपीट और लूट का केस दर्ज कर लिया है। दूसरी तरफ ऑटो चालक सचिन सोनकर ने भी केस दर्ज कराने के लिए एसपी कार्यालय और कोतवाली पर प्रदर्शन किया। जहां पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन