फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   करेंट की चपेट में आने से किशोर समेत दो की मौत

करेंट की चपेट में आने से किशोर समेत दो की मौत

Fri, 05 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
धर्मापुर/डोभी। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया में गुरुवार की सुबह घर में लगे टुल्लू पंप में उतर रहे करेंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई जबकि चंदवक थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव में पंपिंगसेट के स्टार्टर में उतरे करेंट की चपेट में आने से वृद्ध किसान की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लाइनबाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया निवासी कल्लू राम गुप्ता का बेटा मनीष (17) सुबह दस बजे घर में पानी सप्लाई के लिए लगे टुल्लू पंप में पाइप जोड़ रहा था। पहले से पंप में करेंट उतर रहा था। जिसकी चपेट में आने से पंप से चिपक गया। परिवार वाले जबतक सप्लाई बंद कर उसे करेंट से अलग करते तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। उधर चंदवक थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव निवासी राम लखन मौर्य (75) घर से कुछ दूरी पर स्थित पम्पिंग सेट पर चालू करने गए थे। वह जैसे ही स्टार्टर की बटन दबाए तभी करेंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed