{"_id":"5bb51269867a557f6918042f","slug":"153859336420-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाज् पर शराब पीने से मना करने पर युवक का गला रेता, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरवाज् पर शराब पीने से मना करने पर युवक का गला रेता, हालत नाजुक
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के घुसकुरी गांव में मंगलवार की रात घर के सामने शराब पीने से मना करने पर मनबढ़ों ने पिता पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से युवक का गले में गंभीर चोट आई है। उसे जिला अस्पताल से बीएचयू रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
घुसकुरी गांव निवासी राजेंद्र मौर्य अपने पुत्र रवि मौर्य के साथ मंगलवार की शाम किसी निमंत्रण में शामिल होने गए थे। रात में करीब दस बजे पिता पुत्र निमंत्रण से लौटकर घर पहुंचे। राजेंद्र घर के बाहर चारपाई पर सो गए जबकि उनका बेटा सोने के लिए घर के कमरे में चला गया। इसी बीच दो लोग उनके दरवाजे के पास आकर बैठ गए और शारब पीने लगे। पीड़ित के अनुसार दोनों आपस में गाली गलौज कर रहे थे। राजेंद्र ने उन्हें दरवाजे से दूर जाकर शराब पीने को कहा। इसी बात पर दोनों राजेंद्र की पिटाई शुरू कर दिए। पिता की चीख पुकार सुनकर बेटा रवि घर के अंदर से बाहर निकला और बीच बचाव करने लगा। इसी दौरान बदमाशों ने रवि (27) पर चाकू से वार कर दिया। उसके गले, हाथ और नाक में चाकू से गंभीर चोट आई है। चाकू से गला कटते ही रवि जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। तभी हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे आस पास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में युवक की हालत नाजुक देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। घायल युवक रवि मौर्य के पिता राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मोनू दुबे निवासी बगौझर व अवधेश पांडेय निवासी चिलावा प्रतापगढ़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ बदलापुर सौम्या पांडेय का कहना है कि घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।