{"_id":"5b9d4a58867a55013061b7f3","slug":"15370348237-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को मनबढ़ों ने पीटकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र को मनबढ़ों ने पीटकर किया घायल
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्र को मनबढ़ों ने स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में जानलेवा हमलाकर घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को आता देख मनबढ़ भाग गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गोरख पंडित पुत्र मुन्ना निवासी मनिका पुर थाना सुजानगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। क्षेत्र के अंगराह निवासी कक्षा 10 के छात्र गौरव कुमार पटेल पुत्र चन्द्रभान पटेल क्षेत्र के माताफेर यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से पढता है। रोज की भांति स्कूल से शाम को घर जा रहा था। क्षेत्र के कमलाजार के पास पहुंचा ही था। जहां पहले से घात लगाकर बैठे कुछ मनबढ़ों ने छात्र को रोक लिया। उसे सरिया,डन्डे पिटाई कर अधमरा कर दिया। जिससे उसके सर में गम्भीर चोटे आयी। परिजन जिसे स्थानीय सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन