{"_id":"5b995d71867a557ec41987e8","slug":"15367775699-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीगंज तीज मेले में लोगों ने की जम कर खरीदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवीगंज तीज मेले में लोगों ने की जम कर खरीदारी
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के बरईपार सिकरारा मार्ग पर स्थित देवीगंज बाजार में तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने ब्रह्मबाबा धाम स्थित शंकर भगवान मंदिर में पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रख पूजन अर्चन किया। कजरी गाते हुए सुहागिन महिलाएं समूह में मंदिर पर पहुंचीं। पवित्र कुंए पर स्नान कर अपने अपने पति का नाम लेने की परम्परा का निर्वहन भी किया। वर्षो से चला आ रहा यहां का तीज मेला आस पास के लोगों के लिए प्रतीक्षा का विषय होता है। बुधवार को बाजार में लगे मेले में बड़ी संख्या में महिलाओं व बच्चों ने पहुँचकर खरीदारी की। प्रसाधन सामग्री, मिटटी के बर्तन व खिलौने, चाट व छोले भटूरे तथा ओड़ा पाव की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ लगी रही। मिठाई में जलेबी की ज्यादा बिक्री हुयी। शाम को कजरी का जोरदार मुकाबला हुआ। लुप्त प्राय पारम्परिक भूयि धरियवा कजरी के कलाकारों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।