{"_id":"5b995c51867a557ebd687418","slug":"153677728010-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और बेटे की गिरफ्तारी के सदमें में गई अधेड़ की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी और बेटे की गिरफ्तारी के सदमें में गई अधेड़ की जान
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुरेरी। दहेजहत्या के आरोप में पत्नी और बेटे की गिरफ्तारी का सद्मा अधेड़ व्यक्ति बर्दाश्त नहीं कर सका। मंगलवार को दिन में में पत्नी और बेटे को पुलिस ने गिरफ्तारी की और रात में अधेड़ की मौत हो गई। घटना सुरेरी थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव की है।
सुरेरी गांव निवासी निवासी गोपाल यादव (54) के छोटे पुत्र रामकेश उर्फ मोनू की शादी 6 वर्ष पूर्व रामपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी मुन्नर यादव की पुत्री संगीता के साथ हुई थी। पांच माह पूर्व संगीता की अबूझ हालत में मौत हो गई थी। संगीता के मायके वालों ने जदहेज हत्या का आरोप लगाते हुए संगीता के ससुर, सास और पति के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मंगलवार को सास कृष्णावती व मृतका के पति रामकेश उर्फ मोनू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पत्नी और बेटे की गिरफ्तारी का सद्मा गोपाल बर्दाश्त नहीं कर सके। मंगलवार की रात में ही सदमें में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। अब घर में गोपाल का बड़ा बेटा रामअवध है जो मंद बुद्धि का है। ऐसे में उसकी देखभाल का भी संकट उत्पन्न हो गया है।