फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जुमे की नमाज के बाद महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी को लेकर तनाव

जुमे की नमाज के बाद महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी को लेकर तनाव

Sat, 08 Sep 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के अमिहित गांव में जुमे की नमाज के बाद महिलाओं के प्रति अशोभनीय टिप्पणी को लेकर दो वर्गों में कहासुनी के बाद तनाव पैदा हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।

शुक्रवार को केराकत कोतवाली में अमिहित गांव के संतोष सिंह, सौरभ पांडेय, मृत्युंजय सिंह, राहुल विश्वकर्मा, प्रेम यादव, कन्हैया सिंह, हर्षित श्रीवास्तव आदि ने कोतवाली में तहरीर दी कि गांव में स्थित मस्जिद से जुमे की नमाज के बाद लाउडस्पीकर से तकरीर चल रही थी, जिसमें मौलाना जहांगीर ने महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं। तभी यह सुनकर गांव के युवा आक्रोशित हो गए और मस्जिद पहुंचे। जहां कहासुनी होने लगी। इसकी सूचना किसी पुलिस को दे धी। थोड़ी देर में ही पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। दोनों वर्ग के लोग आमने-सामने हो गए। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इस मामले में आरोपी मौलाना जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया और शांतिभंग में चालान कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी मौलाना द्वारा अशोभनीय टिप्पणी महिलाओं के प्रति की जाती रही है। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात की गई है। एसपी सिटी डा. अनिल कुमार पांडेय का कहना है कि तनाव जैसी कोई स्थिति नहीं है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed