{"_id":"5b92ca4e867a557f015d16ea","slug":"15363466873-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा समेत तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीजा समेत तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरसठी। नौकरी दिलाने के बहाने युवती को देवरिया जिले में ले जाकर एक कमरे में बंदकर उसके साथ कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म कत मामले में पुलिस ने पीड़ित युवती के जीजा समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है। इसके पहले पीड़ित युवती जब केस दर्ज कराने थाने गई थी तो पुलिस ने उसे भगा दिया था।
बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके जीजा ने नौकरी दिलाने के नाम पर उसे 13 अगस्त को अपने दोस्त के साथ देवरिया भेजा था। जीजा से फोन पर हुई बात के मुताबिक युवती मियांचक बाजार में पहुंची। जहां उसके जीजा का दोस्त देवरिया निवासी राजेश गुप्ता मौजूद था। वह राजेश के साथ देवरियां पहुंची तो उसे एक कमरे में रखा गया। शाम तक उसका जीजा भी अपने एक और साथी के साथ पहुंच गया। जहां तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। चार दिनों तक उसी कमरे में उसे बंदकर रखा गया और उसके साथ तीनों दुष्कर्म करते रहे। पांचवें दिन मौका पाकर वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भागकर घर आ गई और परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों के साथ वह बरसठी थाने केस दर्ज कराने के लिए पहुंची तो पुलिस ने उसे डाटकर भगा दिया था। थाने से निराश लौटी पीड़ित युवती ने तहत कोर्ट में वाद दाखिल किया। कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने देवरिया निवासी राजेश गुप्ता, एवं बरसठी थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी हवलदार एवं एक अज्ञात के खिलाफ बलात्कार और आपराधिक षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।