फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेजहत्या का आरोप

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेजहत्या का आरोप

Wed, 05 Sep 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जमुआ गांव में एक विवाहिता की अबूझ हालत में मंगलवार को मौत हो गई। मायके वालों ने दहेजहत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मड़ियाहूं कस्बे के सदरगंज निवासी मायाचंद्र गौतम की बेटी रीना (22) की शादी इसी कोतवाली क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी शिवचरन गौतम के पुत्र फूलचंद्र के साथ नवंबर 2017 में हुई थी। मंगलवार को दोपहर फूलचंद्र ने मायाचंद्र को फोन कर बताया कि वह रीना के बाइक से लेकर बाजार जा रहा था। रास्ते में बाइक से गिरकर उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही मायाचंद्र और उनके परिवार के लोग बेटी की ससुराल जमुआ गांव पहुंच गए। वहां की परिस्थितियों को देखकर मायके को लेगों को रीना की हादसे में मौत पर संदेह हुई। मायाचंद्र ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने दहेजहत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed