{"_id":"5b8d7cee42c7924631103a17","slug":"15359992006-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को सर्पदंश के सदमे से मां की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे को सर्पदंश के सदमे से मां की मौत
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
मछलीशहर। क्षेत्र के कोढ़ा गांव में रविवार को बेटे को सर्पदंश की जानकारी होते ही सदमे से मां की मौत हो गई। मुलायम बिंद (24) की हालत गंभीर होने की खबर उनकी माता गीता देवी (50) बर्दाश्त नहीं कर सकी। वह बेहोश होकर गिर गई। प्राथमिक इलाज के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। गांव निवासी बृजराज बिंद के पुत्र मुलायम को रविवार को सुबह सर्प ने डस लिया। उसे लेकर ग्रामीण झाड़ फूक करवाया हालत बिगड़ने होने पर उन्हें लेकर जिला मुख्यालय पर एक निजी अस्पताल में गए। पुत्र की हालत गंभीर होने की जानकारी जब मां गीता को मिली तो वह भी बेहोश होकर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन