फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भेड़ पालकों पर हमला कर भेड़ व बकरी उठा ले गए बदमाश

भेड़ पालकों पर हमला कर भेड़ व बकरी उठा ले गए बदमाश

Tue, 04 Sep 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में रात में सो रहे भेड़ पालकों पर पिकअप सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दस बकरी और 15 भेड़ उठा ले गए। क्षेत्र के दौदहा गांव निवासी राजदेव पाल और उनके मित्र जवाहर पाल अपने घर से कुछ दूरी पर एक कमरे में बकरी और भेड़ों का पालन करते हैं। रविवार की रात पिकअप सवार आठ से दस की संख्या में आए बदमाशों ने भेड़ पालक के ऊपर लाठी डंडे, सरिया व चाकू से हमला कर राजदेव पाल व जवाहर पाल बुरी तरह घायल कर दिया और भेड़ों व बकरियों को लाद कर तेजी बाजार की ओर भाग निकले। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को महराजगंज सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। पुलिस ने घायलों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed