{"_id":"5b8d7ce142c7924651655ee5","slug":"15359991871556-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बोरियों में मिले 56 कछुए,तस्कर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बोरियों में मिले 56 कछुए,तस्कर फरार
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज। जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से रविवार की देर रात सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन सहित अन्य ट्रेनों की जांच की। इस दौरान सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से दो बोरे में कुल 56 कछुए बरामद हुए। तस्कर फरार होने में सफल हो गए।
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव व जीआरपी चौकी प्रभारी हरिकेश राम आजाद हमराहियों के साथ शाहगंज रेलेवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की जांच की। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन की जांच की। जिसमें ट्रेन की जनरल बोगी में दो बोरियां रखी हुई थी। बोरियों का कोई मालिक नहीं मिलने पर पुलिस ने बोरियों को खोलकर देखा तो उसमें कछुए भरे हुए थे। पुलिस ने दोनों बोरियों को कब्जे में लेकर अज्ञात कछुआ तस्करों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही बरामद कछुओं को गोमती नदी में छोड़ने के लिए जौनपुर भेजा। पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी है।