{"_id":"5b82f39b42c79246475f72af","slug":"1535308689515-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का आरोपी, 15 हजार का ईनामी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का आरोपी, 15 हजार का ईनामी गिरफ्तार
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। एक वर्ष पूर्व सबरहद गांव स्थित ढाबे के पास से ट्रक चालक से हुई 1.59 लाख की लूट के मामले में आरोपी 15 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
17 जून 2017 की देर रात पुरानी बाजार मोहल्ले में स्थित एक ढाबे पर खड़े ट्रक में सो रहे चालक व खलासी को असलहे से आतंकित करते हुए 1.59 लाख रुपये लूट लिया था। केस दर्ज होने पर जांच के दौरान छिड़वा भादी गांव निवासी प्रदीप प्रजापति का नाम प्रकाश में आया था। काफी समय से फरार आरोपी पर न्यायालय द्वारा जारी धारा 82 के तहत कुर्की की कार्रवाई की नोटिस जारी की गई थी। पुलिस ने उस पर 15 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। शनिवार की तड़के मुखबिर ने सूचना दी कि लूट का आरोपी रक्षाबंधन मनाने के लिए घर पर आया है। सूचना पर एसआई एसपी वर्मा व मो. सैफ ने हमराहियों के साथ घर पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।