फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Thu, 06 Jun 2019 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
अचेत मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिउरा गांव के सीवान में दोपहर में कुछ लोगों ने एक युवक को अचेतावस्था में देखा। युवक के मुंह से झाग निकला हुआ था। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने युवक की पहचान सिउरा गांव निवासी सुरेश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर (18) के रूप में करते हुए इसकी जानकारी उसके परिवार के साथ ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। रोने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा होती रही। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक परिवार वालों की तरफ इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि किन कारणों से युवक की मौत हुई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed