फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   साइकल सवार युवक पर जानलेवा हमला

साइकल सवार युवक पर जानलेवा हमला

Fri, 10 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज रेलवे क्रासिंग के पास गुरूवार की रात 9 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने साइकल सवार युवक पर जानलेवा हमला किया। बदमाशों ने युवक पर फायरिंग की तो गोली मिस हो गई। तब तक युवक ने बदमाशों को दौड़ा लिया। बदमाश बाइक छोड़ हवा में गोलियां दागते फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है और बदमाशों की बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अरगूपुर कला गांव निवासी पतिराम यादव का बेटा मनोज यादव 38 वर्ष गुरूवार की शाम 9 बजे बीबीगंज बाजार से घर लौट रहा था। वह साइकल से बीबीगंज रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचा था। तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। एक बदमाश ने उस पर फायरिंग कर दी। संयोग से गोली मिस हो गई। इतने में ही मनोज ने बदमाशों को दौड़ा लिया और बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। हवा में गोलियां दागते बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक छानबीन की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। मौके पर छूटी बदमाशों की बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सीओ शाहगंज अजय श्रीवास्तव का कहना है कि मनोज यादव थाने का हिस्ट्रीशीटर है। बदमाशों की बाइक उसने खुद पुलिस चौकी पर पहुंचाया। उसकी तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed