फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   घर में सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज

घर में सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज

Mon, 06 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात घर के कमरे में सो रही किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी से जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। रविवार को सुबह पीड़ित बेटी के साथ मां थाने पहुंची और युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने कहा है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह नाबालिग बेटी के साथ घर में रहती है। शनिवार की रात में बेटी कमरे में सोई थी। दरवाजा खुला था। करीब दस बजे रात गांव का ही युवक कमरे में पहुंच गया। उसने बेटी का मुहं दबा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देते फरार हो गया। युवक के जाने के बाद किशोरी रोते हुए अपनी मां के कमरे में पहुंची और घटना की जानकारी दी। सुबह थाने पर पहुंची किशोरी को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेज दिया और किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed