{"_id":"5b6744594f1c1bab7d8b6938","slug":"153349435317-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के गयासपुर नोनारी गांव निवासी मेवालाल प्रजापति (62) ने शनिवार की रात गृह कलह से तंग आकर घर से 200 मीटर दूर पीपल के पेड़ पर रस्सी के फंदे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
मेवालाल प्रजापति अपने ससुराल ग्यासपुर नोनारी में रहते थे। तीन वर्ष पहले रेलवे विभाग से वीआरएस ले लिया था । दो दिन पूर्व नोनारी स्थित घर से नाराज होकर अपने मूलघर चकिया चले गए थे। बीती रात में गयासपुर नोनारी वापस आकर फांसी लगा लिया। रविवार की सुबह गांव वालों ने पीपल के पेड़ से लटकर रहे उनका शव देखा तो शोर मचाया। परिवार के लोग भी पहुंच गए। मृतक मेवालाल के पांच बेटे बंसधारी, गिरधारी, रामधारी, प्रकाश, और जगदीश प्रजापति हैं। मौके पर जगदीश मौजूद थे।बाकी सभी भाई बाहर रहते हैं । मृतक के अपने पुत्रों से सम्बंध ठीक नही थे पत्नी फिरता देवी की मौत दो वर्ष पूर्व हो चुकी है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।