{"_id":"5b65f2b34f1c1ba23e8b517f","slug":"153340791616-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पिटाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की पिटाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। युवक को मारपीट कर रूपए छीनने से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार की दोपहर महाराजगंज के लमहन गांव के पास सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। जाम के चलते सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे लोगों को करीब एक घंटे तक परेशानी हुई।
ग्रामीणों का आरोप है कि लमहन गांव निवासी वसीम व मुश्ताक जुबेरगंज से भैंस बेचकर घर लौट रहे थे। बदलापुर क्रासिंग के पास पहुंचे थे। तभी कुछ बदमाशों ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया और उनके रूपए भी छीन लिए। जानकारी होने पर करीब 50 की संख्या में गांव के लोग लमहन गांव के पास इलाहाबाद मार्ग पर पहुंचकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। थोड़ी ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए। रास्ता जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक इलाहाबाद मार्ग पर आवागमन ठप रहा। जाम के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।