{"_id":"5b62002c4f1c1bac7d8b5d90","slug":"153314922220-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनवाने आए ग्राहकों ने किया हंगामा.","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधार कार्ड बनवाने आए ग्राहकों ने किया हंगामा.
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर(जौनपुर)। आधार कार्ड नहीं बनाने से नाराज ग्राहकों ने बुधवार को काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैक के सामने हाइवे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आधे घंटे तक हाइवे जाम रहा। वे काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक द्वारा आधर कार्ड नहीं बनाने से आक्रोशित थे। पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया।
काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैैंक में बुधवार को 35 से अधिक ग्राहक आधार कार्ड बनवाने आए थे। इस दौरान बैंक द्वारा आधार कार्ड बनाने से इंकार कर दिया। जिस पर उक्त ग्राहक आक्रोशित हो गए। वे बैक के गेट पर हंगामा कर दिए। इसके बाद बैंक के बाहर निकल का हाइवे जाम करते हुए प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया। इस दौरान आधार कार्ड बनाने की मांग करने लगे। इसके बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। बैक के शाखा प्रबंधक हरेंद्र कुमार मौर्य का कहना है कि एक काउंटर पर दिनभर में 35 कार्ड बनाने की क्षमता है । बैंक में सैकड़ों की संख्या में लोग आ गए।अचानक भीड़ के अंदर घुसने से बैकिंग कार्य प्रभावित होने लगा। जिस पर लोगों को बाहर जाने को कहा गया। आये हुए ग्राहकों का कहना था कि काउंटर की संख्या बढ़ाई जाए। जिससे सबका आधार कार्ड बन सके।इसपर ब्रांच मैनेजर सहमत नहीं हुए।उन्होंने मात्र एक ही काउंटर के माध्यम से काम होने की बात कही।इसके बाद गेट बंद करवा दिया गया।बाहर खड़े लोगो ने पहले गेट पर ही नारेबाजी की। फिर हाइवे पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हाइवे पर जाम लगाने और बैक का कार्य प्रभावित करने की सूचना पर पुलिस आधे घंटे बाद मौके पर पहुँची। किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर कर मामला शान्त कराया गया।