{"_id":"5b4645314f1c1b78468b5fa3","slug":"15313318879-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने परिजनों संग थाने पर किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने परिजनों संग थाने पर किया विरोध प्रदर्शन
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवढ़िया(जौनपुर)। जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी न्याया नहीं मिलने से नाराज नेवढ़िया थाना क्षेत्र के पुरवा(उसरांव) गांव निवासी इलियास पुत्र सिपाही ने अपने परिजनों के साथ बुुधवार को थाने पर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान मामले का निस्तारण कराने की मांग की।घंटो विरोध प्रदर्शन के बाद एसओ के समझाने-बुझाने के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
इलियास पुत्र सिपाही ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर यह आरोप लगाया था की मेरा भाई इसहाक व उसके दो पुत्र जमील व फिरोज उसे संयुक्त रुप से बने मकान में नहीं रहने दे रहे हैं। साथ ही जब उस मकान में रहने का प्रयास करता हूं तो उनके द्वारा गाली-गलौज व मारपीट भी किया जाता हैं। लेकिन डीएम द्वारा भी न्याय नहीं दिलाया गया है। जबकि मै परिजनों संग दूसरे के घर पर रहने को मजबूर हूं।पीड़ित युवक ने बताया कि मामले को लेकर कई बार नेवढ़िया थाने का भी चक्कर लगा चुका हूं। यहां से भी जब न्याय नही मिला। इसे बाद अंतत: पीड़ित युवक अपने परिजनों संग बुधवार की सुबह नेवढ़िया थाने के मुख्य द्वार पर पहुंचकर शांतिपूर्वक ढंग से विरोध प्रदर्शन करने लगा। पीड़ित युवक व परिजनों का कहना था कि जब तक उसे घर में रहने के लिए जगह नहीं मिलेगा । तब तक पीड़ित युवक परिजनों संग थाने के मुख्य द्वार पर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करेगा। वही कई घंटों पीड़ित युवक परिजनों संग थाने के मुख्य द्वार पर बैठा रहा। घंटों प्रदर्शन के बाद थानाध्यक्ष नेवढ़िया विनोद यादव के समझाने बुझाने के बाद पीड़ित परिजन द्वारा विरोध प्रदर्शन को समाप्त किया गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया विनोद यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपीत युवक व उसके पुत्रो को खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। वहीं पीड़ित युवक को जल्द से जल्द घर में रहने के लिए जगह भी दिलाया जाएगा।