{"_id":"5b425cea4f1c1b0f278b54b4","slug":"15310758179-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के लिए निकला छात्र लापता, अपहरण का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के लिए निकला छात्र लापता, अपहरण का केस दर्ज
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के फत्तूपुर निस्फी गांव से शनिवार को सुबह स्कूल के लिए निकला छात्र रास्ते से गायब हो गया । परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से सहमें हुए हैं।
फत्तूपुर निस्फी निवासी अनुज यादव (13) पुत्र विजय यादव मुगराबादशाहपुर के एक स्कूल मे कक्षा 7 का छात्र है । शनिवार की सुबह वह स्कूल के लिए निकला लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। रास्ते से स्कूल बैग व साईकल सहित लापता हो गया । शाम को अनुज घर नही पहुंचा तो परिजनो ने स्कूल के प्रिंसिपल से सम्पर्क किया। पता चला कि अनुज आज स्कूल आया ही नही था । इतना सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस को सूचना देते हुए परिवार के लोग अनुज को पूरी रात ढ़ूढ़ते रहे लेकिन उसका पता कहीं नहीं चला। तमाम नाते रिश्तेदारो के यहां भी गये लेकिन अनुज का पता नही चल पाया। रविवार को सुबह परिजनो ने थानाध्यक्ष को छात्र के अपहरण की तहरीर दी जिसपर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।