{"_id":"5b2fe6024f1c1b694d8b83b5","slug":"152986573112-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में चार की मौत, छ: घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में चार की मौत, छ: घायल
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे शनिवार की रात और रविवार को हुए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के अहन गांव के पास शनिवार की रात ट्रैक्टर की ट्राली पलटने से चालक की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ राज्य के जसपुर जिले के गाला गांव का रहने वाला मंगल (30 वर्ष) मीरपुर गांव के ग्राम प्रधान कमलेश यादव के भट्ठे पर काम करता था। शनिवार की रात कहीं से ईंट गिराकर भट्ठे फर लौट रहा था। केराकत-जौनपुर मार्ग पर स्थित अहन गांव के पास ट्रैक्टर खाई में पलट गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी से ट्राली-ट्रैक्टर को हटवाया तब जाकर शव निकाला जा सका। नाऊपुर निवासी आकाश त्रिपाठी (21) राजेपुर निवासी अपने मित्र हैप्पी सिंह (20) के बाइक से शनिवार की रात केराकत जा रहे थे। उदयचंदपुर के समीप गोमती नदी पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। आकाश का सिर फट गया। हैप्पी भी घायल हो गया। आकाश की हालत गंभीर होने के कारण वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नाऊपुर के रमैना गांव के चार युवक एक ही बाइक से रतनूपुर की तरफ से अपने घर आ रहे थे। केराकत क्षेत्र के तिसियां स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर के निकट विपरित दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गए। हादसे में आशीष यादव 16 वर्ष, अमित यादव 11 वर्ष, रमेश यादव 18 वर्ष तथा आकाश यादव घायल हो गए। आशीष व रमेश की हालत गंभीर देखते हुए परिजन ट्रामा सेंटर ले गए।
विज्ञापन
खेतासराय क्षेत्र के बादशाही पेट्रोल पंप के पास जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर खड़े ट्रक से अनियंत्रित डीसीएम टकरा गई। हादसे में चालक आशीष मौर्य घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आशीष बक्शा क्षेत्र के लखौवा गांव का रहने वाला था।
आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर चंदवक इलाके खुज्झी नाले के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उसकी उम्र 70 साल के करीब है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।