फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पिकअप चालक ने तोड़ा क्रासिंग का बूम, कासन पर चलाई गई ट्रेनें

पिकअप चालक ने तोड़ा क्रासिंग का बूम, कासन पर चलाई गई ट्रेनें

Sat, 23 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। उत्तर रेलवे के वाराणसी-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर स्थित भलुआही रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार की देर रात एक पिकअप चालक ने रेलवे क्रासिंग का बूम तोड़ दिया। बूम टूटने के बाद काशन के सहारे ट्रेनें संचालित की गई। शुक्रवार को इसे ठीक कर लिया गया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने भलुआही गेट पर तैनात गेट मैन संजीव कुमार सिंह को डाउन हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस के आने की सूचना देते हुए गेट बंद करने का निर्देश दिया। संजीव ने गेट बंद कर दिया। इसी दौरान सुजानगंज की तरफ जा रही पिकअप गेट का बूम (पाइप) तोड़ते हुए भाग निकली। गेट मैन ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को श्रीकृष्ण नगर को दी। इसी बीच ट्रेन आते दिखी तो संजीव ने दोनों तरफ के वाहनों को रोका और काशन पर ट्रेन को पास कराया। बाद की सभी ट्रेनें काशन पर चलाई गईं। शुक्रवार को गेट ठीक कराए जाने के पश्चात गेट मैन संजीव ने पिकअप चालक के आरपीएफ पोस्ट पर पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed