फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विकास पाल हत्या कांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

विकास पाल हत्या कांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

Fri, 22 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकरारा। थाना क्षेत्र के चर्चित विकास पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी बोधापुर गांव निवासी प्रदीप यादव को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सिकरारा थाना क्षेत्र के जनेवरा गांव निवासी विकास कुमार पाल (23) को बीते 16 मई को फोन कर घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता बंशराज पाल की तहरीर पर स्थानीय थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया था कि 16 मई बुधवार की रात 9 बजे अज्ञात नंबर से कुछ लोगों ने मोबाइल पर फोन करने उसके पुत्र विकास को बुलाया था। जहां जाने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। रात को विकास घर नहीं पहुंचा तो खोजबीन शुरू की गयी। खोजबीन के दौरान उसकी बाइक बोधापुर राइस मिल के पास लावारिस पड़ी थी। राइस मिल से थोड़ी दूरी पर खेत में उसका शव मिला था। थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की गई। मृतक विकास पाल मोबाइल टावर पर काम करता था। जांच में पता चला कि उसकी हत्या पैसे के लेनदेन में हुई है। इस घटना में लिप्त अन्य सभी आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। विकास का घनिष्ट मित्र मुख्य आरोपी प्रदीप यादव तभी से फरार चल रहा था। जिसे आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed