फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बूझ हालत में विवाहिता की झुलसकर मौत..

बूझ हालत में विवाहिता की झुलसकर मौत..

Tue, 05 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सराय डिंगूर गांव में रविवार को एक विवाहिता की अबूझ हाल में झुलसकर मौत हो गई। मृतका की बहन की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

धनबाद (बिहार) निवासी बैजनाथ की पुत्री प्रियंका विश्वकर्मा (23) की शादी 15 मई 2015 को मुंगराबादशाहपुर थाना सराय डिंगूर गांव निवासी बद्री विश्वकर्मा के पुत्र टुनटुन विश्वकर्मा के साथ हुई थी। शादी के पहले ही प्रियंका के पिता बैजनाथ की मौत हो चुकी थी। वह अपनी बड़ी बहन ज्योति निवासी हरीपुर थाना पट्टी प्रतापगढ़ के साथ रहती थी। यहीं से उसकी शादी तय हुई और शादी मुंगराबादशाहपुर के दौलतिया हनुमान मंदिर परिसर में हुई थी। प्रियंका की बड़ी बहन ज्योति का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज में मोटर साइकिल के लिए दबाव बना रहे थे। बाइक देने में असमर्थता जताने पर पति सहित परिवार के अन्य सदस्य प्रियंका को प्रताड़ित करने लगे थे। इस बात को उसने अपनी बड़ी बहन को मोबाइल से बता दिया था। बीते रविवार की सुबह 10 बजे प्रियंका ने अपनी बड़ी बहन को सूचना दी कि ससुराल वाले मुझे मारपीट रहे हैं। इसके एक ही घंटे बाद ससुराल वालों ने उसकी बड़ी बहन को प्रियंका के जलने की सूचना दी। ज्योति जब मौके पर पहुंची तो देखा कि प्रियंका का शव दरवाजे पर पड़ा था। ज्योति ने पति, सास और ससुर पर प्रियंका को जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed