फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

Fri, 25 May 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। सफाई कर्मचारी के पद नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने दस लोगों से बीस लाख से अधिक रुपये हड़प लिए। नौकरी की आश खत्म होने पर लोगों ने रुपये वापस करने की मांग की तो जालसाज उन्हें धमकी दे रहा है। पीड़ितों ने डीएम और एसपी को संयुक्त रूप से प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव के पप्पू यादव, शंभूनाथ यादव, कैलाशनाथ, पंचम राम गौड़ आदि ने डीएम और एसपी को दिए गए पत्रक में कहा है कि उनके गांव का ही एक व्यक्ति सफाई कर्मचारी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे वर्ष 2012 में रुपये लिए थे। उसने लोगों को भरोसा दिया था कि वह उनके गांव का है, गांव छोड़कर तो कहीं जाएंगे नहीं। रुपये अफसरों को देना है और नौकरी नहीं मिली तो रुपये वापस करा दूंगा। भरोसा कर के लोगों ने रुपये दे दिए। कुछ लोगों से आधा पैसा पहले लिया और आधा पैसा नौकरी लगने के बाद देने को कहा था। किसी से डेढ़ लाख तो किसी से पांच लाख रुपये लिए। दस लोगों से 20 लाख से अधिक रुपये ऐंठ लिए। गांव निवासी पप्पू विजय प्रकाश के पास पैसे नहीं थे तो उन्होंने अपनी सात विस्वा जमीन ही रजिस्ट्री कर दी थी। नौकरी के इंतजार में छह साल गुजर गए तो लोग निराश होने लगे। अब जालसाज से रुपये की मांग करने पहुंचे तो उसने घर से डांटकर भगा दिया। थकहार कर लोगों ने एसपी और डीएम को संयुक्त हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र देकर रुपये वापस कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed