फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   वृद्ध की हत्या कर शव नहर के किनारे फेंका

वृद्ध की हत्या कर शव नहर के किनारे फेंका

Mon, 21 May 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बक्शा। बेलापार गांव के पास वृद्ध की हत्या कर बदमाशों ने शव को नहर किनारे फेंक दिया। सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। काफी देर बाद शव की पहचान ऊदपुर मड़ैया गांव निवासी महावीर यादव (70) के रूप में हुई। डाग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने भी मौके की जांच पड़ताल की। संदेह के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बक्शा थाना क्षेत्र के ऊदपुर मड़ैया गांव निवासी महावीर यादव (70) को सात पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। उनकी दूसरे नंबर की पुत्री जड़ावती अपने बच्चों के साथ मायके में ही रहती हैं जबकि कलावती, मालती, दुर्गा, मीरा, चंद्रकला एवं लालती ससुराल में रहती हैं। महावीर के पास करीब दस बीघा जमीन और बाग था। महावीर ने जमीन का काफी हिस्सा कई लोगों को रजिस्ट्री कर चुका है। जमीन बेचने की जानकारी उनकी बेटियों को हुई तो उन्होंने आपत्ति दाखिल कर दी। इसके बाद जमीन रजिस्ट्री कराने वालों का दाखिल-खारिज नहीं हो सका। परिवार के लोग जमीन बेचने के कारण महावीर से नाराज रहते थे। इसके चलते वे इधर बीच अपने घर में बेटी जड़ावती के साथ रहने के बजाय भतीजे लालजी यादव के साथ रहने लगे थे। लालजी यादव के मुताबिक महावीर शनिवार को दोपहर तीन बजे नौपेड़वा बाजार जाने के लिए निकले थे। शाम को छह बजे वह उनसे मिल तो बताय कि अब घर जा रहे हैं। लालजी ने बताया कुछ लोगों ने उसे सूचना दी थी कि मई रोड पर स्थित शराब की दुकान के पास से कुछ लोगों ने करीब सात बजे शाम को महावीर को बोलेरो में बैठाकर ले गए थे। सुबह उनका शव बेलापार गांव में स्थित कन्या इंटर कालेज के निकट नहर के किनारे मिला। सिर के पीछे चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डागस्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी मौके की जांच पड़ताल की। सीओ विनय द्विवेदी का कहना है कि वृद्ध की हत्या हुई है। हत्या का कारण भूमि विवाद हो सकता है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शीघ्र ही पुलिस घटना का खुलासा कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed