{"_id":"5afdc9484f1c1b1a5e8b5465","slug":"15265815721513-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत, 13 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत, 13 घायल
Updated Fri, 18 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय बाजार क्षेत्र रामपुर के सब्जी मंडी के पास सुबह 10 बजे जौनपुर से मिर्जापुर की तरफ जा रहे खाली ट्रेलर की चपेट में आने से पल्सर सवार सोनू उर्फ निमेश यादव (22)निवासी हरीपुर थाना बरसठी की मौत हो गई। पुलिस ने पचवल गांव के पास से ट्रेलर को रोकर चालक को पकड़ लिया। निमेश यादव अपने मित्र की पल्सर बाइक से भदोही की तरफ जा रहे थे कि उसी दिशा में जा रहे खाली ट्रेलर की चपेट में आ गए। निमेश ट्रक के नीचे आ गया। घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार पंवारा थाना क्षेत्र के रामपुर सवाई गांव के जय प्रकाश (35) अपनी ससुराल पंवारा आये थे। रात को 10 बजे खाना खाने के बाद जयप्रकाश अपनी बाइक से घर जा रहे थे। सजई चौराहे के पास पहुंचे थे कि इलाहाबाद की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार मतरी बाजार के निकट बारात से लौट रही क्वालिस गाड़ी खड़ी ट्रक से टकरा गई। सवार संजय कुमार पटेल (50) निवासी परसुपुर कोतवाली मछलीशहर घायल हो गए। दूसरी घटना मछलीशहर मडियाहूं मार्ग पर स्थित अरुआंवा बाजार के निकट हुई। यहां एक चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दीपक यादव (25) पुत्र रामरक्षा यादव निवासी ग्राम महेवा थाना मडियाहूं को धक्का मार दिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मडियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बालू लदा ट्रक ददरा बाईपास से मछली शहर की ओर जा रहा था। सामने से आ रहे ट्रेलर से पास लेते समय ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चालक राजबहादुर यादव (45) निवासी जगापुर थाना जलालपुर व खलासी मनोज कुमार यादव (35) निवासी पल्टूपुर घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार जौनपुर इलाहबाद राज मार्ग पर गुरुवार को भोर में गुलजारगंज बाजार स्थित कशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक के बगल की एक दुकान में कोयला लदा ट्रक घुस गया । जिससे वहां टिन शेड में सो रहे तीन युवक घायल हो गए। एक की हालत गम्भीर है। जिसे वाराणसी के ट्रामा सेण्टर भेज दिया गया है। चालक व खलासी मौके से फरार हो गए। कोयला लेकर जौनपुर की ओर जा रहा ट्रक बाजार में संतोष स्टील इम्पोरियम के सामने लगे टिन शेड में घुस गया। सम्भवत: चालक को झपकी आयी और वह अपने दाहिनी ओर स्थित दूकान के बगल में सड़क किनारे बनी पक्की नाली को तोड़ते हुए मलसिल निवासी बुद्धू राम साहू की स्टील व हार्डवेयर दुकान में घुस गया। शेड में खड़ी मालवाहक मैजिक जीप व ऑटो रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। वहां सो रहा दुकान मालिक का पुत्र सन्तोष(25) भतीजा बिपिन(16) तथा इसी थाना क्षेत्र के गोनापार निवासी तथा दुकान पर बॉक्स व बखारी बनाने वाला मिस्त्री लाल बहादुर गौतम(20) घायल हो गए। सुचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। बदलापुर थाना क्षेत्र के कड़ेरेपुर पुलिया के पास दो बाइक के बीच टक्कर हो गई जिसमें तीन घायल हो गए। घायलों में रमापति (40), संजीव कुमार (42) निवासी उमरीखुर्द थाना महराजगंज और दूसरी बाइक पर सवार प्रमोद कुमार (37) निवासी सराय पडऱी सुजानगंज शामिल हैं। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुजानगंज प्रतिनिधि के अनुसार विद्युत उपकेंद्र के पास दो बाइक में टक्कर हुई जिसमें अतुल कुमार (18) निवासी गोसाईका पूरा तथा शिवकुमार घायल हो गए। सीएचसी से अतुल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।