फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   इंटर में फेल होने पर था तनाव में, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

इंटर में फेल होने पर था तनाव में, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Sun, 16 Jun 2019 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
इंटर में फेल होने पर था तनाव में, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के देहवल गांव के ककरही डेरा के पास डाउन रेलवे लाइन पर एक युवक ट्रेन के आगे कूदकर शुक्रवार की रात आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह सिरकटा शव देख लोगों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

देहवल गांव के ककरहीं डेरा के पास शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने डाउन रेलवे लाइन पर एक युवक की सिरकटी लाश देखा। कुछ ही देर में मौके पर दर्जनों ग्रामीण एकत्र हो गए। पहचान न होने पर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। रेलवे लाइन पर किसी युवक का शव मिलने पर परिवार के लोग चार घंटे बाद थाने पहुंचे। परिजनों ने मृतक की शिनाख्त खजुरी गांव निवासी रामनिवास चौधरी के पुत्र सुनील चौधरी (19) के रूप में की।
विज्ञापन

मृतक के चाचा भीम चौधरी ने इसे लेकर थाने में तहरीर दी है। उसमें लिखा है कि शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर घर से नाराज हो सुनील गायब हो गया था। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी इधर-उधर खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुनील इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल हो गया था। तब से मानसिक रूप से परेशान रहता था। शायद इसी सब बात को लेकर ट्रेन के आगे कूदकर उसने आत्महत्या की है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर सुनील के मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां गीता देवी दहाड़े मारकर चीखने लगी। दादा और दादी और बड़ा भाई अनिल और छोटी बहन गुड़िया के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे थे। लोग उन्हें सांत्वना देने में जुटे रहे। मृतक के पिता बाहर रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। परिजनों ने उन्हें घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed