फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हादसे में घायल युवक जिला अस्पताल से लापता ..

हादसे में घायल युवक जिला अस्पताल से लापता ..

Tue, 08 May 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुंगरडीह के पास शनिवार की शाम सड़क हादसे में घायल युवक जिला अस्पताल से लापता हो गया। परिजन हलकान हैं।
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के अचनका गांव निवासी राकेश पटेल (35) सतहरिया स्थित किसी फैक्ट्री में काम करता है। 5 मई की रात 12 बजे बाइक से घर वापस आ रहा था। मुगरडीह गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे पीएचसी मुंगराबादशाहपुर पहुंचाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। इधर अभी तक परिवार वालों को हादसे की खबर नहीं थी। राकेश के घर न आने से परिवार के लोग परेशान थे। काफी खोजबीन के बाद राकेश के पिता लालजी पटेल 6 मई को थाने पहुंचे और बेटे के लापता होने की सूचना दी तो पुलिस ने उन्हें बताया कि राकेश पटेल को घायल हो गए हैं उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन रात को ही अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि राकेश पटेल सुबह ही यहां से जा चुका है । इतना सुनते ही परिजनो के पैंरो तले जमीन खिसक गयी । काफी खोजबीन के बाद भी आज तक राकेश घर नही लौटा है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed