{"_id":"5ae8b9c34f1c1b350b8b78fe","slug":"15252013475-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान सहित चार के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान सहित चार के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश
Updated Wed, 02 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। केराकत ब्लाक के रतनुपुर गांव में तालाब की खुदाई जेसीबी से कराने के मामले में मंगलवार को मनरेगा उपायुक्त कमलेश कुमार सोनी ने ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक व तकनीकि सहायक के विरुद्ध तीन दिन के भीतर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश बीडीओ को दिया है।
रतनुपुर गांव के अनंत कुमार सिंह पुत्र वंशनारायण सिंह ने आईजीआरएस के माध्यम से तालाब की खुदाई जेसीबी से कराए जाने की शिकायत की थी। जिसकी जांच आरईएस के अवर अभियंता ग्रामीण एवं तकनीकि सहायक मनरेगा द्वारा कराई गई। इनके द्वारा मामले की जांच कर 26 अप्रैल को रिपोर्ट दी। जिसमें शिकायत सही होने की बात कही गई है। जिसको गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त मनरेगा कमलेश कुमार सोनी ने ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक व तकनीकि सहायक के विरुद्ध तीन दिन के अंदर एफआईआर दर्ज कराने और उसकी छाया प्रति देने का निर्देश बीडीओ को दिया गया है।