{"_id":"5ae763a44f1c1ba1098b770b","slug":"152511376411-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्केस्ट्रा के दौरान मारपीट, पथराव और हुई फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्केस्ट्रा के दौरान मारपीट, पथराव और हुई फायरिंग
Updated Tue, 01 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र के बटनहित गांव में रविवार की देर रात आर्केस्ट्रा के दौरान मारपीट, पथराव और फायरिंग से भगदड़ मच गया। घटना में किसी को चोटें नहीं आई हैं। उधर मीरगंज में आर्केस्ट्रा में डांसर से लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। इसको लेकर मारपीट हो गई।
रविवार की रात बटनहित गाव में आई बारात में चल रहे आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में किसी बात को लेकर बाराती आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। राजेश पांडेय की बेटी की शादी कृपाशंकर मिश्र निवासी ग्राम नारीपुर थाना सुजानगंज के पुत्र आजाद मिश्र के साथ हो रही थी। वर और वधू पक्ष के लोग शादी मंडप में एकत्रित होकर विवाह की रस्म पूरी करवा रहे थे। जनवासे में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान बारात में आए दो लोगों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर एक पक्ष ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली सिर के ऊपर से निकल गयी। इसके बाद मौके पर जमा लोगों ने किसी तरह से दोनों को शांत कराया। उधर मीरगंज थाना के चौकी खुर्द गांव में भदोही से शनिवार को बारात आयी थी जिसमें रात को आर्केस्ट्रा शरू हुआ तो बाराती घराती गानों का लुफ्त उठाने लगे। इसी दौरान नशे में धुत एक बाराती स्टेज पर चढ़कर डांस कर रही नर्तकी से छेड़छाड़ करने लगा। यह देख घरातियों ने नशे में धुत युवक का विरोध कर उसकी पिटाई कर दी।