फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर तीन की मौत, 15 घायल

रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर तीन की मौत, 15 घायल

Mon, 30 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जौनपुर से सवारी लेकर मिर्जापुर जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस रविवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे रामपुर थाना क्षेत्र के खेमापुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। बस में सवार तीन यात्रियों की मौके पर मौत हो गई जबकि परिचालक समेत 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीन की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों में से एक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे की खबर पर रामपुर, बरसठी, मडिय़ाहूं और सुरेरी थाने की फोर्स मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। हादसे के बाद बस और ट्रक दोनों के चालक मौके से फरार हो गए।

रोडवेज की अनुबंधित बस जौनपुर डिपो से सवारी लेकर मिर्जापुर जा रही थी। बस सुबह करीब साढ़े छह बजे रामपुर थाना क्षेत्र के खेमापुर गांव के पास पहुंची थी तभी सामने से आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बस में सवार यात्रियों की चीखपुकार सुनकर आस पास के लोग पहुंच गए। सूचना पर मडिय़ाहूं, रामपुर, बरसठी, सुरेरी थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। बस में सवार राम उजागीर विश्वकर्मा (60) निवासी माया बाजार थाना महराजगंज फैजाबाद, मुकेश मोदनवाल(45) निवासी मडिय़ाहूं जौनपुर और साधु वेशधारी 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने 15 घायलों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवारकर एंबुलेंस से सीएचसी मडिय़ाहूं पहुचाया जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में सरोजनी पाठक (34), उनके पति नवल पाठक (40) निवासी धनबाद झारखंड, परिचालक बृजेश यादव निवासी कलापुर मडिय़ाहूं की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। कुमारी गीता (18) पुत्री रामराज, रीता देवी पत्नी महेंद्र, निवासी निजामाबाद आजमगढ़, सोना (4) पुत्री प्रभु दयाल निवासी नेवादा जैतपुर फैजाबाद, सुमन देवी (45) पत्नी वंशगोपाल निवासी नमुई दामोदर रामपुर, मनमोहन (56) निवासी बरई नेवढिया जौनपुर, श्रीदेवी (40) बंशीपुर नेवढिय़ा, बाबाजी राम (82) गजना गौराबादशाहपुर, अमृता देवी (50) पत्नी जयगोपाल निवासी बारीखुर्द नेवढिय़ा, याकूब अंसारी (60) निवासी रामपुर, पवन तिवारी (26), रिजाशंकर (70) निवासी छंगापुरपट्टी, रामपुर चंद्रभान (70) सुभाषपुर मडिय़ाहूं का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed