फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में युवक की मौत, तीन घायल

सड़क हादसों में युवक की मौत, तीन घायल

Sat, 13 Apr 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में युवक की मौत, तीन घायल
जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में ट्रक की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मडिय़ाहूं प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार की सुबह जौनपुर से मिर्जापुर की तरफ तेज रफ्तार में जा रहा ट्रक पाली बाजार के पास अनियंत्रित होकर पटरी से जा रहे युवक को रौदते हुए खाई में चला गया। ट्रक के पहिए में युवक फस कर दम तोड़ दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ट्रक को आगे पीछे कर शव को बाहर निकाला। पुलिस द्वारा काफी प्रयास के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को जौनपुर मर्चरी हाउस भेज रखवा दिया है। ट्रक को छोड़ चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के मुंगरा बादशाहपुर - सुजानगंज मार्ग पर रायपुर के पास शनिवार को दोपहर साढ़े बारह बजे दो बाइक की आमने सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्र के ग्राम मादरदिह निवासी बाबे(23) पुत्र प्रशांत एवं प्रतापगढ़ जिले के पट्टी के ग्राम सुभावा निवासी अशोक कुमार(43) अलग अलग बाइक से कहीं जा रहे थे। रायपुर के पास दोनों बाइक में टक्कर हो गई। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार सादीगंज मोहल्ला निवासी अच्छेलाल (55) शुक्रवार की रात घर के बाहर सड़क किनारे लघुशंका के लिए गए थे तभी तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed