फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ांसी के फंदे पर मिला अधेड़ का शव, हत्या का आरोप

ांसी के फंदे पर मिला अधेड़ का शव, हत्या का आरोप

Mon, 30 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सिंगरामऊ (जौनपुर)। कबेली गांव में पीली नदी के किनारे जंगल में रविवार को सुबह एक अधेड़ का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे के सहारे लटकता पाया गया। मृतक के परिजनों ने हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कबेली गांव निवासी राजबली गौतम(50) घर से एक किलोमीटर दूर अपने पाही पर रहता था। वह दूसरों की मजदूरी कर अपना और परिवार का भरण पोषण करता था। वह रोज की तरह शनिवार की रात में भी 11बजे घर से खाना लेकर पाही पर गया था। रविवार को सुबह पाही से कुछ दूरी पर पीली नदी के किनारे जंगल में एक पेड़ पर रस्सी के फंदे के सहारे उसका शव लटकता हुआ पाया गया। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखकर शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी मनरावती का कहना है कि वह फांसी नहीं लगा सकते है। उनकी हत्या की गई है। शरीर पर कई जगहों पर खून व चोट का निशान था। सूचना के दो घंटे बाद देरी से पहुंचे थानाध्यक्ष विमल प्रकाश राय ने शव को कब्जे में लेकर 9पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की छानबीन में लगी है। सीओ बदलापुर सौम्या पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed