फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चोरी की सात बाइक के साथ, दो गिरफ्तार

चोरी की सात बाइक के साथ, दो गिरफ्तार

Fri, 20 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहां थाने की पुलिस ने चोरी की सात बाइक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव ने सरपतहां थाने पर घटना का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि थानाध्यक्ष सरपतहां अजय कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ बुधवार की शाम पट्टीनरेंद्रपुर के सांई नाथ मंदिर बसौली के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान समोदपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का संकेत दिया। तो वे भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। वे बाइक का कागज नहीं दिखा सके। पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया कि जौनपुर समेत सुल्तानपुर से कई बाइक वे चोरी कर चुके हैं। एक ने अपना नाम धर्मेंद्र निवासी पट्टीनरेंद्रपुर तथा दूसरे ने अरुण कुमार उर्फ रोमी निवासी पूरा बेचू जुनेदपुर थाना सरपतहा बताया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सात बाइक बरामद किया। दोनों को खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed