फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एटीएम बदलकर खाते से निकाल लिया 53 हजार

एटीएम बदलकर खाते से निकाल लिया 53 हजार

Sat, 14 Apr 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर/ घनश्यामपुर। उचक्कों ने एटीएम कार्ड बदलकर एक युवक के खाते से 53 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से पैसा निकलने की जानकारी तब हुई जब उसके मोबाइल पर मैसेज आया।

महराजगंज थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव निवासी रोहित खरवार का यूबीआई महराजगंज में बचत खाता है। उसने एटीएम कार्ड भी लिया है। गुरुवार को रोहित एटीएम कार्ड लेकर बदलापुर कस्बे के घनश्यामपुर रोड स्थित पीएनबी के एटीएम पर पहुंचा। जहां एटीएम मशीन में पिन नंबर व धनराशि अंकित कर दिया लेकिन पैसा नहीं निकला। इसी बीच बगल खड़े एक युवक ने कहा कि दीजिए हम पैसा निकाल दें। पलक झपकते ही जालसाज युवक एटीएम कार्ड बदलकर उसे दूसरा कार्ड दे दिया। रोहित जब घर पहुंचा तो दो घंटे बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि दो बार में उसके खाते से 53 हजार रुपये निकल गया। रोहित ने घटना की तहरीर बदलापुर पुलिस को दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed