फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पंप के कर्मचारियों ने रुपयों का गबन कर रची लूट की कहानी

पंप के कर्मचारियों ने रुपयों का गबन कर रची लूट की कहानी

Sat, 14 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव स्थित पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों ने ही रुपयों का गबन कर लूट की साजिश रच दी। शुक्रवार को सुबह पुलिस को पेट्रोल पंप से लूट की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि कर्मचारियों की मिलीभगत से लूट की कहानी रची गई थी। पंप मालिक के मौसेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने पेट्रोल पंप के मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखापूरब गांव के पास स्थित डा. मौलश्री फिलिंग स्टेशन के मैनेजर हौसिला प्रसाद यादव निवासी सुरिस ने सुबह छह बजे पुलिस को सूचना दी कि बाइक सवार दो की संख्या में आए बदमाशों ने भोर में सवा तीन बजे असलहे के बल पर एक लाख 75 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की खबर लगते ही क्षेत्राधिकारी अजय श्रीवास्तव शाहगंज कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। पंप संचालक के विदेश होने पर उनके मौसेरे भाई अनिल कुमार प्रजापति निवासी राजापुर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना के समय पंप पर खड़ी नौ ट्रकों के चालक व खलासी से पूछताछ की तो सभी ने ऐसी किसी घटना से अनभिज्ञता जताई। सीसी टीवी फुटेज की जांच में कैमरा देर रात से ही बंद किया पाया गया। पुलिस ने पंप के अभिलेखों की जांच की तो कैशबुक में बिक्री का 59 हजार 560 रुपये दर्ज थे। जिसमें से 13 हजार 690 रुपये कम मिले। पुलिस ने मैनेजर से कड़ाई से पूछताछ की तो मामला खुलकर सामने आया। पंप मालिक के मौसेरे भाई अनिल कुमार ने पंप के मैनेजर हौसला प्रसाद व कर्मचारी महेंद्र गौड़, महंत यादव निवासी घूरीपुर थाना सरपतहां के खिलाफ गबन और साजिस का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed