फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Elderly woman dies of electrocution while cutting grass

Yamuna Nagar News: घास काट रही बुजुर्ग महिला की करंट लगने से मौत

Sun, 30 Aug 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 30 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies of electrocution while cutting grass
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना छप्पर के गांव कोत्तरखाना में ट्यूबवेल के कमरे के पास घास काटते समय 78 साल की विद्या देवी को करंट लग गया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना छप्पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार गांव कोत्तरखाना निवासी विद्या देवी पशुओं के लिए अपनी जमीन पर घास काटने गई थी। इसी दौरान वह घास काटते हुए पास में ही किसान के खेत में चली गई। जब वह ट्यूबवेल के कमरे के पास घास कट रही थी तो वहां पर बिजली की तार के जोड़ थे।
विज्ञापन

घास काटते समय उसका हाथ तार में लग गया, जिससे उसे करंट लग गया। बाद में लोगों ने उसे ट्यूबवेल के कमरे के पास पड़े देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें अस्पताल में लेकर गए, परंतु डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की तरफ से इसकी सूचना थाना छप्पर में दी गई। थाना छप्पर एसएचओ अजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed