फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत

सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत

Tue, 28 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत
सुहवल। बहन के यहां राखी बंधवाने जा रहे रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली गांव निवासी एक छात्र की रविवार देर शाम भभुआ कैमूर जिले के रामगढ़ थाना के सिसौड़ा गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठी उसकी उसकी बड़ी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। शव घर आते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नवली गांव निवासी शिवकुमार जायसवाल अपने पूरे परिवार के साथ बिहार के बक्सर जिला के पुस्तकालय रोड पर रह कर फल का व्यवसाय करते हैं। उनके परिवार के अन्य लोग गांव पर रहते हैं। पुत्र रविप्रकाश जायसवाल (25) रक्षाबंधन के दिन बहन आरती जायसवाल से राखी बंधवाने के लिए मोहनिया के डिडिखिली गांव में बाइक से जाने के लिए तैयार हुआ। उसकी बड़ी मां दुर्गेश देवी लगभग (50) भी जाने के लिए तैयार हो गई। इस पर दोनों बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान देर शाम भभुआ जिले के रामगढ़ थाना के सिसौदा गांव के पास सामने से आ रही पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल होने से रविप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिजनों को सौंप दिया। दोपहर में जैसे ही परिजन शव लेकर नवली गांव पहुंचे और परिजन चीख-पुकार करने लगे। मृतक बीए प्रथम वर्ष का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। पिता शिवकुमार जायसवाल और मां रीता देवी सहित परिवार के अन्य लोग रो-रो कर बेहाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed