{"_id":"5ac51d714f1c1bba618b5611","slug":"15228675735-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध अधिवक्ताओ ने सीओ को घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध अधिवक्ताओ ने सीओ को घेरा
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता करने से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने बुधवार को क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार शुक्ला का बुधवार को घेराव किया। अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपकर उनका निस्तारण कराने की मांग की। आक्रोशित अधिवक्ता न्यायिक कार्य से भी विरत रहे। तहसील के अधिवक्ता तिलोरा गांव निवासी संजय सिंह, जमालपुर निवासी शिव प्रसाद, भाऊपुर निवासी चंद्रजीत यादव, शंभूनाथ बिंद ने आरोप लगाया कि उनका पड़ोसियों से भूमि संबंधी विवाद चल रहा है। मामले मारपीट भी हुई किंतु कोतवाली पुलिस द्वारा न तो शिकायत दर्ज की गई और न ही आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई ही की गई। अधिवक्ताओं ने संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा के नेतृत्व में सीओ का घेराव किया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि यदि आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं हुई तो अधिवक्ता आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन की प्रति मुख्यमंत्री, पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी व पुलिस अधीक्षक जौनपुर को भी भेजी गई। क्षेत्राधिकारी ने भुक्तभोगी अधिवक्ताओं की तहरीर प्राप्त कर आश्वासन दिया कि प्रकरण की जांच कर तत्काल कार्यवाही होगी। ज्ञापन देते समय महामंत्री श्याम सुंदर यादव, अधिवक्ता जगदम्बा प्रसाद मिश्र, सरजू प्रसाद बिंद, आरपी सिंह, लाडली बेगम, सरिता तिवारी, दयाराम पाल, विनय पांडेय, अजय सिंह, विकास यादव, भरतलाल यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन