{"_id":"5ac51c944f1c1b1a6a8b56bd","slug":"152286735211-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने वृद्ध को पीटा, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ़ों ने वृद्ध को पीटा, हालत नाजुक
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरपतहा थाना क्षेत्र के भगासा चौराहे के निकट मंगलवार की शाम मनबढ़ों ने मामूली कहासुनी के दौरान एक वृद्ध की लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से घायल वृद्ध की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
भगासा गांव निवासी जैनू सिंह (60) मंगलवार की शाम बाजार से घर लौट रहे थे। वह भगासा चौराहे के पास पहुंचे थे तभी वहां पहले से ही कुछ लोग एक साइकल सवार को रोककर कहासुनी कर रहे थे। जैनू सिंह ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराने की कोशिश की। वह मौके से सौ मीटर आगे अपने घर की तरफ पहुंचे थे तभी पीछे से पहुंचे मनबढ़ों ने लाठी डंडे से उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर जब तक लोग पहुंचे तो मनबढ़ फरार हो गए। घायल वृद्ध को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।