{"_id":"5ac519ab4f1c1bc3618b5823","slug":"15228666082-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में किशोर समेत दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में किशोर समेत दो की मौत, चार घायल
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को हुए सड़क हादसों में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के लमहन गांव निवासी गुफरान उर्फ पुखराज(15) पुत्र शहजाद एवं दिलशाद उर्फ कल्लू (16) पुत्र गोगे साइकल से बाजार गए थे। दोनों लौटते समय घर से थोड़ी दूर पहले सड़क पार कर रहे थे तभी मारुति कार की चपेट में आ गए। हादसे के बाद कार समेत चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में गुफरान की मौत हो गई। जबकि दिलशाद का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। इस घटना के बाद लमहन स्थित महावत बस्ती में कोहराम मच गया। अपने तीन पुत्रों में सबसे बड़े पुत्र गुफरान की मौत पर पिता शहजाद एवं माता का रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी रही।
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर के पास बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर निवासी राजबहादुर यादव (40) किसी काम से सिकरारा के गोनापार गांव गए थे। वह बाइक से घर लौटते समय सीहीपुर के पास पहुंचे थे तभी बोलेरो की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घनश्यामपुर प्रतिनिधि के अनुसार बदलापुर कस्बे के इंदिरा चौक पर मंगलवार की रात ट्रक व डीसीएम की सीधी टक्कर में डीसीएम का खलासी मनोज (45) निवासी बदरा थाना सदरा सोनीपत गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बीच सड़क पर दोनों वाहनों के फंसने से एक घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करवाया।
शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के रम्मोपुर गांव निवासी पवन सिंह (22) पुत्र राजेंद्र सिंह अपने साथी शिवम (20) पुत्र रामजीत के साथ खुटहन से घर लौट रहे थे। बिशुनपुर गांव के समीप पहुंचे थे जहां बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर घायल हो गए। दोनों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।