{"_id":"5abfd6774f1c1bf5618b4c53","slug":"15225217253-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिरकर वृद्ध महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुएं में गिरकर वृद्ध महिला की मौत
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में शुक्रवार की रात कुएं में गिरकर वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
गांव निवासी राम दुलार शुक्ला की पत्नी सरस्वती देवी (68) रात में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद सो गई थी। रात में किसी समय वह बाहर निकली और असावधानीवश घर के पास स्थित कुएं में गिर गईं।। घटना के वक्त परिजनों को पता नहीं चला। सुबह सरस्वती देवी को बिस्तर पर न पाकर परिवार के लोग खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान ही किसी ने कुएं में देखा तो वह उसमें दिखीं। ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार के लोगों के मुताबिक महिला की मानसिक दशा ठीक नहीं चल रही थी।