फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मनबढ़ों ने बाइक सवार भाइयों को पीटकर किया लहूलुहान

मनबढ़ों ने बाइक सवार भाइयों को पीटकर किया लहूलुहान

Tue, 13 Mar 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। दाऊदपुर गांव के पास रविवार शाम बाइक सवार दो भाइयों को मनबढ़ों ने लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर आस पास के लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। मनबढ़ों की बाइक भी मौके पर छूट गई। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से दोनों की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
माधव (50) और नेपाल (38) दोनों सगे भाई वाराणसी में रेलवे विभाग में नौकरी करते हैं। दोनों प्रत्येक शनिवार को घर आते हैं और रविवार की रात में ही ड्यूटी के लिए यहां से वाराणसी चले जाते हैं। वे बाइक से रात में वरुणा एक्सप्रेस पकड़ने के लिए निकले थे। रात में करीब नौ बजे दोनों दाऊदपुर पुलिया के पास पहुंचे थे तभी पहले से घात लगाए तीन बाइक पर सवार छह की संख्या में मनबढ़ों ने रोक लिया और दोनों को मारने-पीटने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो मनबढ़ बाइक छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची थाना बदलापुर पुलिस ने मौके पर मिली दोनो बाइक को कब्जे में ले लिया। पीड़ित माधव यादव की तहरीर पर पुलिस ने अनुसार गांव के ही गोरख, दूधनाथ, अवनीश कुमार, राजबहादुर और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुरानी रंजिश में मारपीट, छह घायल
मछलीशहर/शाहगंज। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कजियाना मोहल्ले में पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए जबकि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बद्दोुपुर गांव में मनबढ़ों ने महिला को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कजियाना मोहल्ले में आपसी रंजिश में हुई मारपीट में तहसीम निसार (18), फातिया (20), नसीर अहमद (60), हसून रफीक (29) एंव अहमद (19) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उधर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर गांव निवासी संगीता (30) पत्नी अमृतलाल राजभर से बच्चों के खेलने के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात पर पट्टीदारों ने महिला को लाठी डण्डे से पीटकर घायल कर दिया। घटना की तहरीर पीड़ित महिला ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed