{"_id":"5aa2d6854f1c1bb8758b48dc","slug":"15206214267-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने युवक को सरिया से पीटा, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ़ों ने युवक को सरिया से पीटा, हालत नाजुक
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के इमरानगंज बाजार में शुक्रवार को सुबह मनबढ़ों ने एक दूकानदार को लाठी, डंडा और सरिया से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई गई है। चार्चा है कि कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव के एक खाली पड़े मकान में युवक और युवती के संदिग्ध अवस्था में होने की खबर पुलिस को दी थी। पुलिस ने दोनों को मौके से हिरासत में लेकर थाने ले गई और वहां से दोनों को छोड़ दिया गया। पुलिस को सूचना देने से खार खाए मनबढ़ युवक अपने साथियों के साथ शुक्रवार की सुबह इमरानगंज बाजार पहुंचा। जहां अपनी दूकान पर बैठा सबरहद रसूलपुर गांव निवासी मो. हाशिम को दूकान से खींचकर बाहर ले आए और लाठी डण्डा, हाकी व लोहे की राड से पीटकर मरणासन्न कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।