फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ग्राम प्रधान को गोली मारने के मामले में पांच के खिलाफ केस

ग्राम प्रधान को गोली मारने के मामले में पांच के खिलाफ केस

Wed, 07 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
जौैनपुर। नेवढिय़ां थाना क्षेत्र के धनेथू गांव के प्रधान समेत दो लोगों को गोली मारने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने चार नामजद समेत पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास और साजिश के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई गोली से घायल ग्राम प्रधान की तहरीर पर की गई है। ट्रमा सेंटर वाराणसी में भर्ती ग्राम प्रधान ने अस्पताल से ही तहरीर थाने पर भेजी है। गोली से घायल ग्राम प्रधान और उनके साथी नित्यानंद की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

धनेथू गांव के प्रधान शिव प्रकाश दुबे (38) और उनके साथी मढ़ी गांव निवासी नित्यानंद मिश्र पप्पू को सोमवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने घर से सौ मीटर पहले उस वक्त गोली मार दी थी जब दोनों एक ब्रह्मभोज में शामिल होकर एक साथ बाइक से घर लौट रहे थे। घटना के पीछे चुनावी रंजिश बताई गई है। ग्राम प्रधान शिव प्रकाश दुबे के सामने गांव के निशिकांत पांडेय चुनाव हारे थे। चुनावी रंजिश को लेकर ही करीब डेढ़ महीने पहले भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी। उस घटना में पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धनेथू गांव के ही संजय दुबे, निशीकांत पांडेय, राजन पांडेय, प्रदीप दुबे एक अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 120 बी के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसपी ग्रामीण संजय राय ने आरोपियों की गिरफ्तारी के टिम गठित कर दी है। सीओ मडिय़ाहूं रामभुवन यादव की अगुवाई में गठित टीम में एसओ नेवढिय़ां विनोद यादव, एसओ गौराबादशाहपुर विजय बहादुर सिंह, एसओ सिकरारा अजीत सिंह, क्राइम ब्रांच के प्रभारी विश्वनाथ यादव शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को इलाके में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed