{"_id":"5a9d97034f1c1bef7b8bac8c","slug":"152027748320-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में झुलसकर विवाहिता की मौत दहेजहत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद कमरे में झुलसकर विवाहिता की मौत दहेजहत्या का आरोप
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के खेमईपुर गांव में रविवार की रात विवाहिता की बंद कमरे में झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के मायके वालों ने दहेजहत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
खेमईपुर गांव निवासी कन्हैयालाल की पत्नी नीरजा देवी (22) रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गई थी। करीब आधी रात को कमरे में नीरजा की चीखपुकार सुनकर परिवार और आसपास के लोग पहुंचे तो देखा दरवाजा अंदर से बंद था। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा और लोग अंदर घुसे तो देखा वह आग का गोला बन चुकी थी। लोगों ने जब तक आग बुझाई तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। थोड़ी देर बाद मायके के लोग भी पहुंच गए। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। मृतका के पिता विश्राम सरोज निवासी भोसिला थाना महराजगंज ने अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए पति व सास ससुर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पिता का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी को हमेशा प्रताड़ना के साथ मारा-पीटा जाता था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाहिता एक वर्ष के बेटे की मां थी।